रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 06 नवम्बर 2021 : सासाराम। ज्ञान कलम मसि सरस्वती अंबर है मसी पात्र, कालचक्र की पुस्तिका सदा रखें दडांस्त्र, पाप पुण्य लेखन करण धार्यो चित्र स्वरूप, सृष्टि संतुलन स्वामी सदा स्वर्ग नरक कर भूप। उक्त दोहे के साथ शनिवार को शहर के राम अयोध्या पथ स्थित पवित्र बंधन पैलेस में भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार श्रीवास्तव एवं सीजीएम राघवेन्द्र सिंह भी मौके पर मौजूद रहे तथा पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर कायस्थ विकास परिषद रोहतास के तत्वावधान में भी शहर के कुराईच स्थित महावीर मंदिर के प्रांगण में भब्य चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना की गई। शाम में आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर ई नवीन सिन्हा, परिषद के अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अश्वनी सिन्हा, अरुण सिन्हा, सुमन सिन्हा, सुजीत श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, योगेंद्र सिन्हा, अनु सिन्हा, मनोज सिन्हा, मिथलेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network