COVID-19 vaccine. (Photo illustration: Yahoo News; photos: AP, Peter Varga/Shutterstock)

रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए प्रथम चरण के कोविड वैक्सीनेशन के दौरान जिले के आईसीडीएस विभाग के सभी कर्मियों को टीका लगवाना था| लेकिन, पहले चरण में करीब 50 प्रतिशत ही कर्मियों ने टीका लगवाया| जिससे अब शेष बचे यानी छुटे हुए कर्मी की टीका दूसरे चरण में लगेगी| इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ सुनीता ने बताया कि प्रथम चरण में छूटे हुए कर्मियों का टीकाकरण दूसरे चरण में किया जा रहा है| इसमें सभी कर्मी स्वेच्छा से टीकाकरण करवा रहे हैं| उन्होंने कहा कि विभाग के अंतगर्त जिले के सभी प्रखंडों में प्रथम चरण के लिए कुल 6104 कर्मियों ने अपना रेजिस्ट्रेशन करवाया था| जिसमें मे प्रथम चरण की समाप्ति तक कुल 3438 कर्मियों ने टीकाकरण करवाया. जिसमें में सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका के अलावा अन्य कर्मी भी शामिल हैं| शेष दूसरे चरण में विभाग के करीब ढाई हजार से अधिक कर्मी टीका लगवाऐगें| इसके लिए लगातार अभियान चला जागरूक किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network