दावथ : केंद्र व राज्य की सरकारें किसानो को आंदोलन के लिए मजबुर कर रही है।केंद्र की सरकार पंजाब,हरियाणा के किसानो की मांग को एक तरफ अनसुना कर रही है,वहीं दुसरी तरफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानो को दिल्ली आने से रोकने व अपनी शर्तों पर वार्ता के लिए आमंत्रित कर रही है।ऐसे मे देशभर के किसान आंदोलित हो गये तो फिर सम्भालना मुश्किल हो जाएगा।उक्त बातें महागठबंधन के स्थानीय नेताओं ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम मे कही।भाकपा नेता पूर्व प्रमुख रघुनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब हरियाणा के किसानो को भाजपा के लोग आतंकवादी कह रहे हैं।और सरकार भी ठंड के मौसम मे किसानो पर पानी की बौछार कर रही.है।अन्नदाताओं से अपराधियोंं की तरह एनडीए सरकार पेश आ रही है।आंसु गैस व लाठी का प्रयोग असहनीय है।उतर प्रदेश ,गुजरात व मध्य प्रदेश के किसान भी दिल्ली के लिए निकल पड़े हैं।वहीं दुसरी तरफ राज्य सरकार ने अभी तक क्रय केंद्र नहीं खोली,जबकि किसान धान तैयार कर चुके हैं।रबी फसल लगाने हेतु औने पौने दाम पर अपने धान बेंच रहे हैं।

बिहार सरकार एक सप्ताह के अंदर धान क्रय की व्यवस्था करे,व केंद्र सरकार किसानों से सम्मानजनक वार्ता करे,अन्यथा बिहार के किसान भी सड़कों पर उतरेगें।मौके पर राजद के चंद्रमा यादव,भाकपा माले के अक्षयलाल पासवान,किसान हरिहर राय,डा.अजय सिंह,परशुराम सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network