रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 13 अप्रैल 2021 : दावथ : दावथ प्रखंड मुख्यालय पर आधार कार्ड बनना शुरू हो गया। प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों के लिए यहां सुविधा उपलब्ध रहेगा।आधार सुपरवाइजर संजय कुमार पाल ने बताया कि दावथ प्रखंड मुख्यालय पर आधार केंद्र का काउंटर चालू कर दिया गया है। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दावथ के बगल में हैं। यहां पर सभी उम्र के लोगों का आधार कार्ड बनाया जाएगा,और सुधार किया जाएगा। सुबह 09:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक काउंटर खुला रहेगा।जिन भी लोगों को आधार कार्ड में नाम,जन्म तिथि,पिता का नाम,पता या किसी प्रकार की गलती हो या अपने परिवार में किसी को नया आधार कार्ड बनवाना है तो प्रखंड मुख्यालय परिसर आधार काउंटर पर आप आकर बनवा सकते हैं।