रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जिला इकाई ने गुरुवार को जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के गलत नीतियों एवं पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शहर भ्रमण कर अपना विरोध जताया। जिसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिलीभगत कर कीमत बढ़ा रहे हैं। जिससे आम जनता फटे हाल एवं परेशान है। आज देश में पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के दाम रोज बढ़ रहे हैं जिस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाना चाहिए अन्यथा मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना दुश्वार हो जाएगा। मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह चंदनपुरा, किसान जिला अध्यक्ष संजय दुबे, जिला प्रवक्ता विमलेश सिंह, जिल सचिव रामबाबू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मृत्युंजय पांडे, अमीर इकबाल बाली, बिक्रम सिंह कुशवाहा, संजीत कुशवाहा, सिकंदर शर्मा, विजय बैठा, राज किशोर कुशवाहा, अनिल महतो, निरंजन उपाध्याय, राकेश सिंह, अयोध्या सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network