डालमियानगर के एल ब्लॉक निवासी अभिनव कला संगम के अंकेक्षक रहे शशि भूषण श्रीवास्तव की 68 वर्षीय पत्नी का निधन रविवार की सुबह उनके आवास पर हो गई। निधन की सूचना मिलने के बाद संस्था सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मृतक के आवास पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। शशि श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी पत्नी कई महीनों से बीमार थी। किंतु इलाज के बाद कुछ स्वस्थ थी। रविवार कि अहले सुबह दर्द की शिकायत होने के बाद परिजन कुछ समझ पाते, तब तक विमला देवी का निधन हो चुका था। सुबह निधन की जानकारी मिलते ही संस्था सदस्यों ने घर पहुंच कर मातमपुर्सी की। संस्था संयोजक कमलेश कुमार ने बताया कि शशि श्रीवास्तव संस्था के मजबूत स्तंभ है। उनके सामाजिक कार्यों में हमेशा उनकी पत्नी का योगदान बढ़ चढ़कर रहता था। परोक्ष व परोक्ष रूप से पत्नी विमला देवी का भी सहयोग संस्था को सदैव मिलता रहा है। उनके निधन से संस्था सदस्य मर्माहत है। तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रोफेसर रणधीर सिन्हा, संजय सिंह बाला, कौशलेंद्र कुशवाहा, रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू, आशुतोष श्रीवास्तव, नंदन कुमार, विनय कुमार, प्रमोद सिंह, मुन्ना सिंह, सरोज उपाध्याय, कमलेश कुमार, कुंदन यादव, संजय यादव, कृष्णा यादव, शंभू गुप्ता, विनोद गुप्ता, संजय सिंह, इंद्र कुमार बाघा, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, शिवजी प्रसाद, विजय चौरसिया समेत अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network