रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 19 अक्टूबर 2021 : सासाराम : जिलाधिकारी रोहतास श्री धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री आशीष भारती द्वारा संयुक्त रूप से आज दिनांक 19.10.2021 को पंचायत आम निर्वाचन, 2021 के अवसर पर चतुर्थ चरण के तहत सासाराम एवं तिलौथू प्रखंड में होनेवाले चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त PCCP की ब्रीफिंग कर शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कार्य सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। ज्ञातव्य हो कि सासाराम एवं तिलौथू प्रखंड में दिनांक 20.10.2021 को 07ः00 बजे पूर्वाह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक मतदान होगा। चतुर्थ चरण पंचायत आम निर्वाचन 2021 हेतु जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय के जनता दरबार हॉल में है जिसका दूरभाष नंबर 06184-221042 एवं 221030 है। अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष प्रखंड कार्यालय में स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष दिनांक 18.10.2021 के पूर्वाह्न 06ः00 बजे से दिनांक 20.10.2021 को अंतिम प्रतिवेदन भेजे जाने तक के लिए जारी रहेगा एवं जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के लिए कर्तव्य एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निषाम दस्ता, बज्र वाहन/अश्रु गैस दस्ता की व्यवस्था की गयी है।

मौके पर सदर एस डी ओ मनोज कुमार, डी एस पी सासाराम अनुमंडल बिनोद कुमार राउत , उपनिर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार , नगर थाना अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह समेत अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network