आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 अक्टूबर 2023 : सासाराम : दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने शहर में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाइये। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। फ्लैग मार्च में नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल व पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network