रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नोखा। प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर पेंशनधारी अपने जीवन प्रमाणीकरण करवा रहे हैं। इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि पेंशनधारियों को पेंशन लेने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर विभाग पूरी तरह सजग है।जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बिहार के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि पेंशन धारियों का जीवन प्रमाणकरण कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय में फिंगर प्रिंट डिवाइस लगा दिया गया है। जिसके द्वारा पेंशन धारी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर अपने जीवन का प्रमाणीकरण का सत्यापन करा सकते हैं।उन्होंने बताया कि उंगली डिवाइस का कैप्चर कर उक्त व्यक्ति का सत्यापित करेगा। यह सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर पर भी उपलब्ध है जहां पेंशन धारी पांच रूपये शुल्क देकर अपने जीवन प्रमाणीकरण का सत्यापन करवा सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पेंशन धारियों के प्रमाणीकरण कार्य की प्रगति पर है। जीवन प्रमाणीकरण में तेजी लाने के लिए प्रखंड मुख्यालय में उंगली डिवाइस लगाया गया है। 1 अप्रैल 2021 से पेंशन धारियों को पेंशन लेने के लिए यह व्यवस्था की गयी है। साथ ही उन्होंने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए जीवन प्रमाणीकरण करना है। इसमें कोताही बरतने वाले कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network