आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 अक्टूबर 2023 : सासाराम : सासाराम नगर वासियों को एक बेहतर सासाराम देने एवं शहर को जाम की समस्या से निजात देने के लिए जिला पदाधिकारी और नगर आयुक्त द्वारा पुराने जी टी रोड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सूचना जन संपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं पथ प्रमंडलो के अभियंता गण तथा नगर निगम एवं बुडको के अभियंता गण भी उपस्थित रहे।