आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 11 नवम्बर 2022 : नौहट्टा। स्थानीय सभागार भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सिंह के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथी भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चन्द्रवँशी व महामंत्री विजय सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को फूलमाला पहना कर किया गया जिलाध्यक्ष ने सम्बोधित कर कहा कि बड़े ही खुशी की बात है कि भारत सरकार में मंत्री माननीय नितिन गडकरी का आगमन नौहट्टा की धरती पर होने जा रहा है और जो वर्षो का सपना था वो पूरा होते दिख रहा है सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि मंत्री महोदय काजोरदार स्वागत करेंगे जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता नौहट्टा पहुचेंगे बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के कोने कोने में विकास का काम चल रहा है मंत्री के साथ साथ बिहार भाजपा व झारखंड भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे बिहार झारखंड को जोड़ने वाली पंडुका पुल के निर्माण से चार राज्यो में आने जाने में सुबिधा होगी क्षेत्र की मांग को भारत सरकार ने पूरा किया इस बैठक में जिला महामंत्री सशीभूषन प्रसाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंह अनुसूचित जन जाती मोर्चा के अध्यक्ष वकील खरवार जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नौहट्टा से सांसद प्रतिनिधि प्रणव पांडेय ब्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भाजपा के प्रखंड महामंत्री बबलू पाठक भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा भाजपा नेता गुड्डू सिंह महेंद्र पासवान गुड्डू दुबे चाँद चौबे कुलदीप चौधरी बीरू उरांव गमला चौबे मनु पासवान संजय गुप्ता राकेश चौबे रविन सिंह मुन्ना सिंह अखिलेश ठाकुर आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network