रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 01 दिसंबर 2021 : नोखा। डीएपी खाद की कमी से नोखा प्रखंड क्षेत्र के किसान परेशान हैं। सुबह होते ही किसान अपने आसपास के बाजारों में डीएपी की खोज में निकल पड़ते हैं। अंत में थकहार कर घर लौट जाते हैं। गेहूं या अन्य रबी फसल बोने के लिए खेत तैयार है परन्तु डीएपी के अभाव में फसल की बुआई रूकी हुई है।कुछ किसान तो डीएपी खाद् नहीं मिलने के कारण बाजार से मानक हीन खाद खरीद कर ही फसल को खेतों में बो दिया है। पिछले माह अति वृष्टि के कारण किसानों की धान और आलू की खेती पूरी तरह से बर्वाद हो गयी थी। किसान साहुकार या बैंक से कर्ज लेकर रबी फसल लगाने के लिए खेत को तैयार कर लिया था। लेकिन डीएपी की किल्लत के कारण फसलों की बुआई नहीं हो पा रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सतेंद्र नारायण सिंह ने बताया दो-तीन दिनों में डीएपी का रैक लगने वाला है। सम्भवतः इसी सप्ताह में किसानों को आवश्यकता अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध होने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network