रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 04 जुलाई 2021 : सासाराम। बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में रविवार को ‘वर्चुअल सम्मेलन’ का आयोजन किया। जहां जिला अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व मे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं किसान वर्चुअल सम्मेलन से जुड़े। इस संदर्भ में जिला प्रवक्ता रिंकू पटेल ने कहा कि टिकाऊ खेती एवं खुशहाल किसान के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की गरिमामय उपस्थिति रही। वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सबसे बड़ा सहयोग किसानों ने दिया है। जिसके वजह से करोना काल में कृषि का विकास नहीं रुका। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं प्राण दाता भी हैं। किसान भाइयों का कोई जाति धर्म नहीं होता। उन्होंने बताया कि जल जीवन हरियाली पर 24500 करोड़ की लागत से बहुत जल्द कार्य शुरू होने वाला है। किसान भाइयों को पेंशन देने वाला बिहार प्रथम राज्य है। वहीं बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे किसानों के लिए फार्मिंग खेती से काफी फायदा होगा। कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर खेती तथा मुर्गी फार्म करने पर तथा लेयर फार्मिंग पर बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा बल दिया जा रहा है। सब्जी सहयोग समिति एवं फार्मिंग खेती से किसानों को वृहद पैमाने पर फायदा होगा। खेती के लिए मिट्टी की जांच आवश्यक है तथा जलवायु के अनुकूल खेती ही किसानों को करना चाहिए। मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सिंह, सुनील रजक, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मुन्ना सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, नेत्री एवं प्रदेश नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network