रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : सासाराम : तीन कृषि कानून के विरुद्ध एवं किसानों को समर्थन करते हुए बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर रविवार को जिला महागठबंधन की ओर से मानव श्रृंखला बनायी गई. इस क्रम में जिला मुख्यालय सासाराम में मानव कतार का निर्माण किया गया. जिसका नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष गिरजा चौधरी, उपाध्यक्ष शमशुल हक अंसारी व सासाराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश गुप्ता ने किया. वहीं डेहरी जीटी रोड पर प्रधान महासचिव राज किशोर सिंह यादव के नेतृत्व में मानव कतार का निर्माण किया गया. बिक्रमगंज में दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय कुमार मंडल विधायक एवं काराकाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण कुमार सिंह ने नेतृत्व किया. नोखा में नोखा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनीता देवी के नेतृत्व में मानव कतार बनाया गया|करगहर विधायक कांग्रेश जिलाध्यक्ष संतोष मिश्रा दीपक शुक्ला कामेश्वर तिवारी वीरेंद्र तिवारी राजेश्वर कुशवाहा सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network