करगहर(रोहतास)। नेहरू युवा केंद्र रोहतास के तत्वावधान में नवयुवक विकास संगठन निमडिहरा के बैनर तले गुरुवार को स्थानीय शिवमंदिर के समीप केंद्रीय प्राइवेट विद्यालय के प्रांगण में संविधान दिवस पर आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर नेहरू युवा संगठन से जुडे विभिन्न युवा क्लब के युवाओ ने भाग लिया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह ने द्विप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सह प्रशिक्षक अनुपम कुमार एवं संचालन बच्चा सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में आये लोगों को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार ने कहा कि देश के संविधान सर्वोपरि है और इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।साथ ही संविधान दिवस के अवसर पर,युवाओं को संविधान की उद्येशिका का शपथ भी दिलाया गया। मौके पर अखिलेश कुमार,अतुल कुमार भट्ट,अनुज सिन्हा,अनुप पान्डे,आलोक नाथ तिवारी,धिरज कुमार,अनिल कुमार सिंह, संतोष गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।