रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : नोखा। प्रखंड में तीन दिनों से प्रखंड में पड़ रही कडाके की ठंड व कनकनी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दस बजे रात से बारह बजे दिन तक घना कोहरा छाया रहता है। इससे बीस मीटर की दूरी तक देखना भी असंभव हो जा रहा है। आरा सासाराम जाने वाली बस काफी कम रफ्तार मे चल रही है। वहीं, ठंड के कारण गांव की गलियों मे लोग बारह बजे दिन तक अलाव जलाकर देह सेंक रहे हैं। किसानों का मानना है कि इस तरह की ठंड पंद्रह फरवरी तक रहेगी तो रबी की फसल के लिए अच्छा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network