आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 27 दिसंबर 2021 : नोखा। प्रखंड में होने वाले उप मुखिया व उपसरपंच के मतदान को लेकर पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। जिससे चुनाव की प्रक्रिया को पूरी तरह से मॉनिटरिंग किया जा सके। बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि नोखा प्रखंड के लिए प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। प्रखंड में उप मुखिया व उपसरपंच पद के लिए पर्यवेक्षक अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रविन्द्र राम को नियुक्त किया गया है।