रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 सितम्बर 2021 : नोखा। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई रस्म का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर उन्हें पोषण संबंधित जानकारी दी गई ।उन्हें बताया गया कि सही पोषण देश रोशन ,जच्चा बच्चा सुरक्षित रहने के लिए क्या खाएं क्या ना खाएं। कई तरह की जांच की जानकारी दी गई। गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आशा कुमारी ने बताया कि माताओं,बच्चों को राष्ट्रीय पोषण अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी केंद्रों पर पोषक आहार जैसे अनाज फल एवं हरी पत्तेदार सब्जियों से पोषण रंगोली बनाई गई। साथ ही गोद भराई की रस्म भी पूरी की गई। सीडीपीओ ने बताया कि मेंहदी कार्यक्रम के द्वारा भी पोषण अभियान के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सप्ताह का समापन भी किया गया। कार्यक्रम में करणी देवी,आशा कुमारी, शारदा देवी, कंचन देवी ,पूजा कुमारी , मंजू कुमारी सहित कई सेविका सहायिका उपस्थित रहे।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network