रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 16 जुलाई 2021 : सासाराम : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासाराम नगर इकाई के द्वारा मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान को लेकर के आदर्श ग्राम पावरा में पौधारोपण किया गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व अभिमंशु सिंह(टूलू) ने किया। तभी मौके पर उपस्थित समाजसेवी अंशु सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का बहुत ही विशेष महत्व है। पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती है, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है। मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान को लेकर परिषद जिले के विभिन्न पचायत में पोधा रोपण कार्य कर रहा है इस पौधारोपण को लेकर के ग्राम वासियों में बहुत ही खुशी की लहर है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में हरदम राष्ट्र हित और समाज हित में हरदाम सकारात्मक सोच के साथ उटिर्ण रहती है हिमांशु सिंह ने कहा कि पेड़ ना केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण को भी सुंदर बनाते हैं। पेड़ों के ना होने से मनुष्य का जीवन संकट में आ जाएगा। मनुष्य सुख सुविधाओं के लालच में आकर पेड़ों का शत्रु बन बैठा है। वह निरंतर पेड़ों को काटते जा रहा है जिस कारण हमारे पर्यावरण में दुष्परिणाम पड़ रहे हैं और मनुष्य को कई प्रकार के प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।

पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है, पहाड़ों का बर्फ लगातार पिघल रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा बना रहता है। पेड़ पौधे प्रकृति की शान है इस कारण इंसान धरती पर बचे हैं।यह कहना गलत नहीं होगा कि पेड़ हमारे मित्र हैं। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को कसकर जकड़े रहती हैं। जड़ों के कारण उपजाऊ मिट्टी हवा मे उड़ने (मृदा अपरदन) से बची रहती है। पेड़ समय पर बारिश करने में हमारी मदद करते हैं। सचमुच पेड़ हमारे सच्चे दोस्त हैं। हमें उनकी रक्षा करनी होगी। हमें इनकी रक्षा करनी होगी और लोगों को पेड़ काटने से रोकना होगा, इनका हम पर बहुत उपकार है, यदि हमारे जीवन में हमें एक अच्छा जीवन चाहिए तो हमें अपने बच्चों की तरह इन पेड़-पौधों को पालना होगा। शुद्ध हवा और ऑक्सीजन के बिना मानव जीवन असंभव है।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सम्राट सिंह, रितिक प्रताप सिंह,अभय कुमार, प्रमोद सिंह, मिट्ठू कुमार,सचिन कुमार ,अंकित कुमार , प्रिंस कुमार, सौरभ कुमार लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network