रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 सितम्बर 2021 : दावथ : प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को 114 लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु नामांकन किया । अंतिम दिन भी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने पंचायत चुनाव में नामांकन किया हैं। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए कुल 70 महिला व 44 पुरूष उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मुख्यालय पर नामांकन हेतु काफी भीड़ देखने को मिला। जिससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बीडीओ सह निर्वाचन सह शिवेश कुमार ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन को कुल 114 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। विभिन्न पदों के लिए कुल छ नामांकन काउंटर बनाए गए हैं। मुखिया पद हेतु छ महिला, दस पुरुष, पंचायत समिति सदस्य हेतु पांच महिला, एक पुरुष, सरपंच पद हेतु तीन महिला, दो पुरुष, वार्ड सदस्य सदस्य हेतु 29 महिला, 20 पुरुष, पंच सदस्य हेतु 27 महिला, 11 पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।