आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 24 अक्टूबर 2023 : पटना। आमतौर पर सभी पर्व त्योहारों में राजनीतिक दल के नेता देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस विजयादशमी को लोगों को शुभकामना देने का अनोखा तरीका इजाद किया। चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून वीडियो पोस्ट कर इशारों ही इशारों में कटाक्ष किया है और लोगों को शुभकामना दी है।

सम्राट ने अपने पोस्ट में 20 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में रामचंद्र की जय का भजन चल रहा है। इसमें बिहार की जनता को राम के रूप में प्रदर्शित किया गया है। वह ‘सबका साथ सबका विकास’ के तीर के साथ रावण रूपी ‘चारा चोर’ का पुतला दहन कर रहे हैं। बगल में कुंभकर्ण रूपी ‘पलटी मार’ और मेघनाथ रूपी ‘9वीं फेल’ भी दिखाया गया है।इस वीडियो में बिहार की जनता महिला उत्पीड़न, खूनी नरसंहार, चारा घोटाला, आईआरसीटीसी और गुंडाराज जैसी बुराइयों का खात्मा करते हुए नजर आ रही है। बिहार बीजेपी के हैंडल से भी यह वीडियो शेयर किया गया, जिसमें लिखा है, ” वो दिन दूर नहीं, जब रामरूपी बिहार की जनता को तुष्टीकरण, परिवारवाद, पलटीमार, गुंडाराज, भ्रष्टाचार के रावण पर जीत मिलेगी।”

इस वीडियो के बैकग्राउंड में रामचंद्र की जय का लगातार उद्घोष हो रहा है। जिस तीर से बिहार की जनता यानी राम रावण रूपी ‘चारा चोर’ का पुतला दहन कर रहे, उस तीर को ‘सबका साथ, सबका विकास’ के रूप में दिखाया गया है। इस वीडियो के साथ चौधरी ने लिखा है कि समस्त बिहार वासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network