जहानाबाद के पूर्व सांसद डा.अरुण कुमार ने अपनी पार्टी का लोजपा(रामविलास) में विलय कर लिया

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 19 जनवरी 2022 : पटना। सब लोग पार्टी के अध्यक्ष एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद डा.अरुण कुमार ने अपनी पार्टी का लोजपा(रामविलास) में विलय कर लिया है।समारोहपूर्वक डा.अरुण कुमार ने सांसद चिराग पासवान के साथ राजनीति करने की ठानी है। पूर्व विधान पार्षद अजय अलमस्त सहित सैकडों समर्थकों के साथ लोजपा में शामिल हुए हैं।

https://youtu.be/pBmhsXhWq4I

डा. अरुण कुमार ने बिहार में नीतीश कुमार का राजनीतिक विकल्प के रूप  में चिराग पासवान का हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया है। कुशल संगठनकर्ता की छवि के धनी डा.अरुण कुमार कभी जार्ज फर्नांडिस  और नीतीश कुमार के काफी निकट रहे हैं। नीतीश कुमार से अलग होने पर उपेन्द्र कुशवाहा के साथ रालोसपा का गठन किया था ।बाद में मतभेद होने पर सब लोग पार्टी बना ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network