लाठीचार्ज में हुई विजय कुमार सिंह  की मौत,भाजपा ने परिजन को दी 10 लाख नगद  

सुशील कुमार मोदी बोले “लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में नीतीश, बर्बर हुई पुलिस”

सम्राट चौधरी बोले “कल काला दिवस ,राजभवन मार्च के पहले सदन में पुलिसकी बर्बरता पर होगा सवाल”

शिक्षकों के मुद्दे पर व्यर्थ नहीं जाएगा भाजपा कार्यकर्ता का बलिदान, पटना की सड़कों पर लोकतंत्र लहूलुहान हुआ

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 13 जुलाई 2023 : पटना। लाठीचार्ज में हुई विजय कुमार सिंह  की मौत,भाजपा ने परिजन को दी 10 लाख नगद  । प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी बोले – कल काला दिवस ,राजभवन मार्च के पहले सदन में पुलिसकी बर्बरता पर होगा सवाल।

पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति, 10 लाख युवाओं की सरकारी नौकरी पर विश्वासघात, शासन में भ्रष्टाचार और चौपट कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे पर शांतिपूर्ण ढंग से संचालित विधानसभा मार्च पर बर्बर लाठीचार्ज कर एक कार्यकर्ता की जान लेना और दर्जनों लोगों को बुरी तरह जख्मी करना निंदनीय है। क्या यही लोकतंत्र है नीतीश कुमार जी ? 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदर्शन करने के अधिकार को लाठी के बल पर रौंदने वाली सरकार किस मुँह से लोकतंत्र बचाने की बात करती है ? उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांग के समर्थन में भाजपा के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लाठी में तेल पिलाने वालों की संगत में आकर नीतीश कुमार ने पुलिस को निरंकुश और हिंसक बना दिया है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों पर भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, संघर्ष किया और लाठी खायी, उसे विधान मंडल में भी पूरी ताकत से उठाया गया। अब हम ये मामला जनता की अदालत में भी ले जाएँगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network