रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 31 जुलाई 2021 : दिल्ली : जनता दल यूनाइटेड के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अब ललन सिंह होंगे। मुंगेर के सांसद और जनता दल यूनाइटेड के कद्दावर नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का निर्णय हो गया है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इनके अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव आरसीपी सिंह ने ही दिया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। जातीय समीकरण के मुताबिक सवर्ण चेहरे के रुप में ललन सिंह देखे जाएंगे। अब ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सवर्ण की एंट्री हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network