रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 19 अगस्त 2021 : मांझी। मांझी तथा दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर डूबने से एक किशोर तथा एक किशोरी की मौत हो गई। पहली घटना में मांझी थाना क्षेत्र के नटवर गोपी गांव के समीप सोंधी नदी से पुलिस ने एक किशोरी का शव बरामद किया है। मृतिका नटवर गोपी गांव निवासी बृज किशोर यादव की पुत्री सुमन कुमारी 15 वर्ष बतायी जाती है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम मृतिका परिजनों के साथ शौच करने नदी किनारे गयी थी। शौच के बाद मृतिका गायब हो गयी। जबकि उसकी चप्पल वही पड़ी थी। परिजनों ने काफी खोज बिन किया लेकिन उसका पता नही चल सका।गुरुवार को परिजनों ने मांझी थाना में किशोरी की गुम होने की लिखित सूचना दी। आवेदन मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी। गुरुवार के शाम सोंधी नदी में युवती का शव तैरते हुए पाया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। बाद में मांझी थाना पुलिस ने पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर दाउदपुर थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक अरियांव गांव निवासी संतोष राम का पुत्र मनु कुमार राम 13 वर्ष बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network