आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 29 जनवरी 2024 : नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्री शपथ ली, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम को छोड़कर भाजपा और जदयू के तीन-तीन ,जीतन राम मांझी के बेटे और एक निर्दलीय बने मंत्री।

नीतीश कुमार के साथ 8 और मंत्रियों ने  शपथ ली। शपथ लेंने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सुमित कुमार सिंह, विजय चौधरी, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव और प्रेम कुमार शामिल हैं । शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल थे। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, विजेन्द्र प्रसाद यादव, डॉ॰ प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, संतोष कुमार सुमन एवं सुमित कुमार सिंह को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेन्द्र मंडप में अपराह्न 05ः00 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे॰पी॰ नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी, विभिन्न सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण, राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network