रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 सितम्बर 2021 : पटना। बिहार कांग्रेस और  बिहार विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया।  लंबे समय से बीमार सदानंद सिंह ने यहां एक प्राइवेट  अस्पताल में  आज सुबह अंतिम सांस ली। बिहार के राजनीतिक क्षेत्र में सदानंद सिंह के निधन पर शोक की लहर छा गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ,हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ,पूर्व कृषि मंत्री रामजीवन सिंह,पूर्व सांसद अरुण कुमार, पूर्व विधायक हरि झा,पूर्व विधान पार्षद अजय अलमस्त सहित कई नेताओं ने अपना दु:ख प्रकट किया है। करीब 75 वर्ष के सदानंद सिंह कॢई विभागों के मंत्री और नौ बार विधायक  बने।पिछली बार उन्होंने अपनी जगह पर कहलगांव सीट से अपने बेटे  ई शुभानंद मुकेश को कांग्रेस का टिकट देकर चुनाव लड़ाया था। परंतु वे चुनाव नहीं जीत पाये।

https://youtu.be/SqMdmzjTA8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network