आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 अक्टूबर 2023 : पटना। प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं बिहार कालेज सेवा आयोग को चार वर्षों से अध्यक्ष रहे राजवर्द्धन आजाद को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। डा. आजाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे एम्स दिल्ली में निभागाध्यक्श रहे हैं।

डा. आजाद ने कहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिषद सदस्य की नयी जिम्मेदारी देकर भरोसा प्रकट किया है। एमसीआई से 1987 में शिक्षक के नाते उन्हे बीसी राय अवार्ड मिला था। वे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लडे थे। वे पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद के भाई हैं। उपेंद्र कुशवाहा के इसी वर्ष फरवरी में इस्तीफा से 75 सदस्यीय विधान परिषद में राज्यपाल के मनोनयन से भरी जाने वली 12 सीटों में से एक खाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network