आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 फरवरी 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने करीब 57 मिनट का बजट भाषण दिया। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा-हमारा लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसके अलावा वित्त मंत्री ने अंतरिम बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया है। आइए जानते हैं करीब 1 घंटे के बजट भाषण में वित्त मंत्री ने किसके लिए क्या ऐलान किया।

1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- लखपति दीदी को बढ़ावा दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना में 9 करोड़ महिलाओं को 83 लाख स्व-सहायता समूहों के जरिए बदलाव हो रहा है। अब तक करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्हें सम्मानित कर उन्हें मान्यता दी जाएगी। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इस योजना से आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य कवरेज मे शामिल किया गया। वित्त मंत्री ने कहा- इसमें अब सभी आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शामिल होंगी। यह फैसला फ्रंटलाइन हेल्थकेयर और सामुदायिक कार्यकर्ताओं के लिए व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- हम सर्वाइकल कैंसर को रोकने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए 9 से 14 साल की उम्र वाली लड़कियों को फ्री वैक्सीन लगाई जाएगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जाएगा।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

गरीबों और मिडिल क्लास के लिए क्या?

  • PM आवास योजना में अगले 5 साल में 2 करोड़ घर दिए जाएंगे
  • PM आवास योजना के तहत अगले 5 साल में गरीबों को 2 करोड़ घर और दिए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत 70% महिलाओं को घर दिए गए हैं। PM आवास योजना के तहत सरकार ने 3 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य पूरा किया है।
  • इसके अलावा सरकार मिडिल क्लास के लिए आवास योजना लाएगी। सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।
  • गरीब कल्याण योजना में 34 लाख करोड़ रुपए सीधे खातों में ट्रांसफर किए।
  • PM स्वास्थ्य-निधि योजना के तहत 78 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को सहायता।
  • छत पर सौर प्रणाली लगाने से 1 करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकेंगे। इससे परिवारों को हर साल 15 से 18 हजार रुपए की बचत होगी। 
  • पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ किसानों को फायदा
  • PM किसान सम्मान निधि योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। इसके अलावा 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है।
  • 3 लाख करोड़ के व्यापारिक वॉल्यूम का समर्थन करने वाले E-NAM के तहत 1361 मंडियों का समेकन।
  • PM मुद्रा योजना में 43 करोड़ लोन बांटे
  • युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए PM मुद्रा योजना के तहत 43 करोड़ लोन स्वीकृति किए गए। इसके अलावा PM श्री योजना के बजट आवंटन में बढ़ोतरी की गई।
  • कौशल भारत मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया। 
  • 3 हजार नई ITI बनाई गईं। हायर एजुकेशन के लिए 7 IIT, 16 IIIT, 7 IIM, 15 AIIMS और 390 यूनिवर्सिटी स्थापित कीं।
  • लॉजिस्टिक कार्यकुशलता बढ़ाने और लागत को कम करने के लिए PM गतिशक्ति के अंतर्गत 3 बड़े रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
  • इनमें कॉरिडोर ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर , पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और हाई ट्रैफिक कॉरिडोर शामिल हैं। इन कॉरिडोर से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि रसद व्‍यवस्‍था में सुधार आएगा। 
  • 40 हजार सामान्य रेल कोच वंदे भारत जैसे कोच में बदले जाएंगे।
  • यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार का लक्ष्य। इसके अलावा रेलवे-समुद्र मार्ग को जोड़ने पर भी जोर दिया जाएगा।
  • मेट्रो रेल और नमो भारत के द्वारा शहरों में परिवर्तन को बढ़ावा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network