आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 जनवरी 2022 : जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी धाम में शुक्रवार आधी रात के बाद भगदड़  भगदड़ में 12 लोगों के मौत और 20 लोग घायल हो गये। जम्मूनए साल का पहला दिन माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए गए 12 श्रद्धालुओं के लिए काल बनकर आया। करीब सवा दो बजे माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़ की घटना हुई। इसमें अभी तक मिली आधिकारिक जानकारी में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 20 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जम्मू में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, 20 लोग घायल हैं।  हजारों भक्त साल के पहले दिन मां के दर्शन के लिए वैष्णो देवी भवन पहुंचते हैं।इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है. जब… जबकि जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की है.  

https://youtu.be/FU7h7zL-wPM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network