रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : करगहर(रोहतास)। थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव मे सोमवार की सुबह पुलिस ने 180 एमएल का 644 बोतल क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया है।इस मामले मे किसी की गिरफ्तारी नहो हो पाई है।थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब धंधेबाज भगवान यादव के द्वारा बधार मे रखे पुआल में शराब रखा हुआ है।पुलिस ने छापा मारकर शराब बरामद कर लिया है ।वही पुलिस की भनक पाते ही धंधेबाज भगवान यादव भागने में सफल रहा।वही पुलिस द्वारा भागे हुए धंधेबाज की खोजबीन की जा ररी है।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2021/01/120100240_760316657869645_4289112688021368421_n.jpg)