रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 24 मई 2021 : पटना : बिहार में कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। 01 जून 2021 तक लॉक डाउन को बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन को बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

बिहार में लॉकडाउन की अवधि में संक्रमण दर में काफी कमी आई। नए पॉजिटिव केस काफी कम मिल रहे हैं। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रूप की मीटिंग के बाद प्रदेश में लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ा दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि “लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 01 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 05 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।

आज शाम में 4 बजे बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, बिहार के डीजीपी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रेस कांफ्रेंस कर लॉकडाउन को लेकर विस्तृत जानकारी देंगे। बिहार सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के संबंध में मीडिया को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जाएगी। पहले से ही इस बात की चर्चा थी कि बिहार में लॉकडाउन के पॉजिटिव रिजल्ट को देखते सरकार लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ा सकती है। सरकार इसपर पहले से विचार कर रही थी।पहली बार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन का एलान किया था, फिर उसके बाद 10 दिन और बढ़ा कर इसे 16 से 25 मई तक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network