रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 03 मई 2021 : नोखा। कोरोना काल में जीवन की रफ्तार थमती जा रही है। जीवन बचाने के लिए अब लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। यही कारण है कि महामारी के पहले लोगों की चहलकदमी से गुलजार रहने वाला प्रखंड कार्यालय में वीरानगी पसरी हुई है।

नोखा प्रखंड में कुल चौदह पंचायत है। पंचायतों से हर दिन काफी संख्या में लोग आवास, पेंशन, जाति और आवासीय सहित अन्य कार्यों को लेकर यहां पहुंचते थे। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रखंड कार्यालय लोगों की भीड से गुलजार रहता था। लेकिन बढते कोरोना संक्रमण के बीच न सिर्फ स्थितियां बदल गयी है। बल्कि प्रखंड कार्यालय में काम करने अंदाज भी अलग हो गया है। प्रखंड कार्यालय में भीड नहीं लगे। इसके लिए मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया है। प्रवेश के लिए दूसरा रास्ता खोला गया है। यह सबकुछ प्रखंड में भीड नहीं लगने के लिए किया गया है।अब तो आरटीपीएस काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहता है। प्रखंड कार्यालय में भी वहीं लोग पहुंच रहे है। जिन्हें जरूरी काम है। ऐसे लोगों को कोविड गाइड लाइन के तहत कार्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है।

बीडीओ रामजी पासवान ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में कार्यो का संपादन हो रहा है।लेकिन सबकुछ कोविड गाइड के पालन करते हुए।उन्होंने बताया कि सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network