आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 16 अक्टूबर 2023 : सासाराम। संत पॉल स्कूल में सोमवार को साइबर क्राइम और सुरक्षा पर एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत्त वर्ग नौवीं और दसवीं के सभी विद्यार्थियों और शिक्षक- शिक्षिकाओं को इसके उद्देश्यों पर चर्चा की गई।

विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल वातावरण के बारे में बताना मुख्य उद्देश्य था। नगर थाना अध्यक्ष संजय सिन्हा के मार्गदर्शन के तहत दो पीएसआई पूजा कुमारी एवं श्वेता सिन्हा ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों और सुरक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साइबर क्राइम के अध्ययन के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न साइबर अपराधों की पहचान करने के लिए कैसे तैयार रहना चाहिए और उनकी जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और ऑनलाइन ठगी से संबंधित समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जो साइबर क्राइम के अंतर्गत आता है।

टाउन थाना अध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया की यदि साइबर क्राइम के बारे में विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को विद्यालय के माहौल में दी जाएगी तो विद्यार्थी निर्भय हो कर निःसंकोच अपने विचारों को पुलिस के साथ साझा कर पायेंगे।

विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन डॉ एस पी वर्मा ने बताया की आज साइबर क्राइम समाज के हर व्यक्ति तक पहुँच गया है जिस वजह से इसकी जानकारी बच्चों को देना अतिआवश्यक हो गया है। ताकि बच्चे अपने अपने अभिभावकों को जागरूक कर सकें। संत पॉल स्कूल हमेशा से ही साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम करवाता आया है और आगे भी इस तरह का जागरूकता गोष्ठी का आयोजन करता रहेगा ताकि बच्चे एवं उनके अभिभावक साइबर क्राइम से सुरक्षित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network