रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 08 जुलाई 2021 : डेहरी-ऑन-सोन । स्थानीय महिला कॉलेज को नैक से एक्रिडिएशन दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले प्रो अशोक सिंह को एक बार फिर से प्रभारी प्राचार्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। जबकि निवर्तमान प्राचार्य एसएन लाल को विश्वविद्यालय प्रशासन ने करगहर के शाहमल खैरादेव कॉलेज में स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश कार्यालय से गुरुवार को जारी हुआ। इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर के शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने काफी खुशी जताई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह उर्फ भोला सिंह, जेडीयू नेता रविंद्र नाथ सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, प्रकाश गोस्वामी, बबल कश्यप ने कहा कि उनके नेतृत्व में कॉलेज उंचाईयों को छुएगा। गौरतलब है कि प्रोफेसर अशोक सिंह इससे पहले भी 6 साल तक कॉलेज के प्रभारी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई शुरू हुई। महिला कॉलेज को पहली बार नैक से एक्रिडिएशन मिला। यह उपलब्धि पाने वाला वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का पहला कॉलेज था। इतिहास विभाग के वरीय व्याख्यता के कार्यशैली और प्रबंधन की प्रशंसा पूरे शाहाबाद इलाके में की जाती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network