आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 नवंबर 2023 : सासाराम : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित संत पॉल स्कूल के उमा ऑडिटोरियम में रोहतास जिला के सभी उन्नीसों प्रखंड के निजी विद्यालय संचालको की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्घाटन संगठन के जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया। इस बैठक में शिक्षा विभाग के द्वारा जारी ज्ञानदीप पोर्टल , क्यू० आर० कोड एवं गूगल शीट भरने पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्नीसो प्रखंड के निजी विद्यालयों का स्वागत जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा , सचिव कुमार विकास प्रकाश , महासचिव संग्राम कांत , कोषाध्यक्ष तेजनारायण पटेल , संयुक्त सचिव अनिल कुमार शर्मा , सुनील कुमार , जिला संयोजक धीरेन्द्र कुमार, महामंत्री सुरेश प्रसाद गुप्ता ने किया। इस बैठक में प्रेम रंजन तिवारी को जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा , जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार कुशवाहा एवं जिला संयुक्त सचिव अनिल कुमार शर्मा ने प्रतिक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

रोहतास जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने सभी निजी विद्यालय संचालको को सम्बोधित करते हुए कहा की ज्ञानदीप पोर्टल पर विवरणों को भरने में निजी विद्यालय संचालको को अनेको परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। इस पोर्टल पर कुछ त्रुटियां भी है जिस पर संगठन के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शामायल अहमद ने अनेको पहल के माधयम से निजी विद्यालय संचालकों को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के आला अधिकारियो को अवगत कराया गया है। संगठन के तरफ से चार मांगो को शिक्षा विभाग के समक्ष रखा गया है।

रोहित वर्मा ने बताया की शिक्षा विभाग के द्वारा ज्ञानदीप पोर्टल पर आय प्रमाण पात्र को अनिवार्य कर दिया गया है जब की पूर्व में कभी भी शिक्षा विभाग के द्वारा आय प्रमाण पत्र को अनियवार्य नहीं किया गया था। साथ ही यह बताना आवश्यक हो गया है की वर्तमान में ज्ञानदीप पोर्टल पर SC ST OBC के विद्यार्थियों के अभिभावकों का आय प्रमाण पत्र एक लाख रुपये से नीचे होना चाहिए , जब की किसी भी जिले में अंचलाधिकारी के द्वारा एक लाख से कम का आय प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। आय प्रमाणपत्र सत्र 2023-24 यानी वर्तमान सत्र से लिया जाना चाहिए पूर्व में नामांकित सभी बच्चों का अभिलेख समग्र शिक्षा कार्यालय में जमा है जिसका रिसीविंग भी सभी निजी विद्यालयों के पास है जहां से लिस्ट लेकर प्रतिपूर्ति के दिशा में पहल किया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया की वर्तमान परिस्थिति में सूबे के अधिकतर निजी विद्यालयों को QR कोड जिला शिक्षा पदाधिकारियों के द्वारा निर्गत नहीं किया गया है , जिसके फलस्वरूप निजी विद्यालय संचालको में संशय की स्थिति बनी हुई है। ज्ञानदीप पोर्टल पर विवरण तभी भरा जा सकता है जब निजी विद्यालयों को QR कोड मिल चूका हो। जब अधिकतर विद्यालयों को QR कोड निर्गत ही नहीं हुआ है तब वे ज्ञानदीप पोर्टल पर विवरणों को भरेंगे कैसे ? साथ ही वैसे विद्यालय जिन्हे पूर्व से प्रस्वीकृति मिली हुई है एवं यदि उन्होंने ई संबंधन पोर्टल पर आवेदन दे चुके है तो उन्हें अविलम्ब QR कोड निर्गत किया जाये। ताकि सभी लोग अविलम्ब ज्ञानदीप पोर्टल पर विवरणों को भर सकें।

रोहित वर्मा ने बताया की माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक के आधार कार्ड की अनिवार्यता ज्ञानदीप पोर्टल पर से अविलम्ब समाप्त किया जाए ।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

जिला अध्यक्ष रोहित वर्मा ने बताया की सूबे के अनेको विद्यालय संचालक शिक्षा के अधिकार के तहत पढ़ने वाले बच्चो का प्रतिपूर्ति राशि लेने में इक्षुक नहीं है। ज्ञानदीप पोर्टल पर बैंक का विवरण भरना पूर्णतः अनिवार्य है इसे अविलम्ब वैकल्पित कर देना चाहिए। जो विद्यालय प्रतिपूर्ति राशि लेने में इक्षुक नहीं है उन विद्यालयों के प्रतिपूर्ति राशि को सूबे के विकास के कार्यों में आवंटित कर बिहार का विकास करने में माननीय मुख्यमंत्री जी के सपने को साकार करने में शिक्षा विभाग को सहयोग करना चाहिए।

मौके पर रोहतास जिला के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा , सुभाष कुमार कुशवाहा , कुमार विकास प्रकाश , संग्राम कान्त , समरेन्द्र कुमार , अनिल कुमार , सुनील कुमार , धनेन्द्र कुमार , संजय त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता , अभिजित आनंद, तेजनारायण पटेल , राजीव रंजन, सुनील कुमार पाण्डेय , विजय कुमार रमण, अकोढ़ीगोला प्रखंड के संरक्षक अशोक पाल , संरक्षक इंद्र चन्द्र गुप्ता ,प्रखंड अध्यक्ष बिनायक सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार , प्रखंड सचिव डॉ आशुतोष कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष राजेश कुमार , प्रखंड महामंत्री अमरेन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री बबलू कुमार , प्रखंड महामंत्री सहेंद्र प्रसाद , दवाथ प्रखंड के संरक्षक विकास कुमार , संरक्षक अविषेक कुमार विकास , प्रखंड अध्यक्ष गुलाब कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष कुमार संतोष चौधरी , प्रखंड सचिव बिनय कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव शाहदाब आलम खान , प्रखंड कोषाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री अभिषेक राज , प्रखंड महामंत्री अम्प्रित कुमार , प्रखंड महामंत्री गौतम कुमार , प्रखंड महासचिव मदन चौधरी , प्रखंड महासचिव मनोज कुमार , प्रखंड महासचिव मृत्युजय सिंह , जन संपर्क पदाधिकारी सोनू कुमार , डेहरी प्रखंड के मुख्य संरक्षक जग नारायण पाण्डेय , संरक्षक डॉ रितेश , संरक्षक डॉ रवि प्रकाश , प्रखंड अध्यक्ष अरविन्द भारती , प्रखंड उपाध्यक्ष दीप नारायण पाण्डेय , प्रखंड महासचिव सुनील कुमार सिंह , प्रखंड महासचिव सुरेश कुमार , प्रखंड महासचिव राजेंद्र प्रसाद , प्रखंड सचिव प्रशांत कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष जय शंकर प्रसाद , प्रखंड संयुक्त सचिव अनुज कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव संजू कुमारी , प्रखंड संयुक्त सचिव सुनील पाण्डेय , प्रखंड महामंत्री आनंद सिंह , प्रखंड महामंत्री नितेश कुमार , प्रखंड महामंत्री राकेश कुमार शर्मा , प्रखंड महामंत्री रमेश कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक करुना निधि कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बिनय कुमार पाण्डेय, दिनारा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मेघनाथ सिंह , प्रखंड उपाध्यक्ष सोनू सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह , प्रखंड सचिव राजीव रंजन सिंह , प्रखंड महामंत्री अनिल कुमार, करह्गर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल , प्रखंड उपाध्यक्ष रामजी सिंह , प्रखंड सचिव निर्मल कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार , जन संपर्क पदाधिकारी बबलू , प्रखंड महामंत्री संतोष कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री शेषनाथ सिंह , प्रखंड महामंत्री विकास कुमार , प्रखंड महामंत्री विनय कुमार सिंह , काराकाट प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष आदित्य राज , प्रखंड सचिव अविनाश कुमार , प्रखंड कोषाध्यक्ष धनञ्जय कुमार , प्रखंड महामंत्री जितेन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड संयोजक रामबाबू सिंह, कोचस प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र कुमार , प्रखंड उपाध्यक्ष अजय कुमार , प्रखंड सचिव धर्मेन्द्र कुमार शर्मा , प्रखंड कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह , प्रखंड महामंत्री कमलेश कुमार चौबे, नासरीगंज प्रखंड के संरक्षक रामचंद्र प्रसाद गुप्ता , संरक्षक श्री भगवान सिंह , संरक्षक अजय सिंह , प्रखंड अध्यक्ष कपिल मुनि प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष सैयद अबरार आलम , प्रखंड सचिव सत्यनारायण प्रसाद सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष निलेश कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव लक्षमण सिंह , प्रखंड संयोजक अनिल कुमार , प्रखंड महामंत्री बिनोद कुमार , प्रखंड महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह, नोखा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष रामयश प्रसाद गुप्ता , प्रखंड सचिव राहुल रंजन , प्रखंड संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार , प्रखंड संयुक्त सचिव शशि प्रकाश , प्रखंड संयुक्त सचिव श्रीनाथ राम , प्रखंड कोषाध्यक्ष कृष्णा मोहन सिंह , प्रखंड संयोजक सुनील कुमार पटेल , प्रखंड महामंत्री अरुण कुमार , प्रखंड महामंत्री गोपाल सिंह , प्रखंड महामंत्री कमलेन्द्र कुमार , प्रखंड महामंत्री कमलेश कुमार, नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, राजपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष यमुना चौधरी प्रखंड उपाध्यक्ष बिपिन कुमार , प्रखंड सचिव प्रदीप कुमार सिंह , प्रखंड कोषाध्यक्ष बिनोद कुमार तिवारी , जनसंपर्क पदाधिकारी मोहम्मद जमील अंसारी , प्रखंड महामंत्री संजय कुमार पाल, रोहतास प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सासाराम प्रखंड से धनञ्जय सिंह , सुर्यपुरा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष शिवयश पाल , प्रखंड सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network