नौहट्टा। स्थानीय डिग्री कॉलेज में छठ पूजा बाद नियमित पढ़ाई शुरू होगी व सभी कॉलेज से सबंधित कर्मी की उपस्थिति भी अनिवार्य होगी उक्त बातें वीर कुंवर सिंह के कुलपति देवी प्रसाद तिवारी ने यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पुरात्व सबंधित बहुत चिन्ह व अवशेष भरे पड़े है जिसका संग्रह कर पठन पाठन में सहयोग लिया जा सकता है।कॉलेज में भी पुरातात्विक अवशेष को संग्रहित कर कॉलेज में रखा जाएगा।उन्होंने बताया कि कैमूर पहाड़ी पर कई जगह शैलचित्र है जिसमे मरे हुए व्यक्ति के साथ नृत्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्रों में मृत संजीवनी विद्या का उल्लेख किया गया है। इसके गुरु सुकराचार्य को माना जाता है। सुकराचार्य के साथ ही यह विद्या समाप्त हो गई।शैलचित्र के माध्यम से बताया गया है कि मृत व्यक्ति पर चिंता मत करो नए वंश वृद्धि की कामना करो।उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि इस कॉलेज में कला व वाणिज्य संकाय में छठ पूजा बाद पढ़ाई प्रारम्भ होगी।विज्ञान संकाय में फिलहाल प्रयोग शाला के अभाव में नामांकननही लिया जा रहा है।