रोहतास दर्शन न्यूज़ नेटवर्क : 01 सितम्बर 2021 : सासाराम : कुशवाहा सभा भवन सासाराम में अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच जिला इकाई रोहतास की बैठक संजय कुमार सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन समाजसेवी सत्यनारायण स्वामी ने किया। बैठक में मंच के संरक्षक अभय कुशवाहा एवं रामकिशुन महतो, अध्यक्ष महादेव प्रसाद सिंह, सचिव रामानंद प्रसाद, कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए संजय कुमार सिंह कुशवाहा ने बताया कि रामवृक्ष प्रसाद शिक्षक सम्मान समारोह तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रमण्डलवार अथवा निकटवर्ती चार या पाँच जिले मिलाकर किए जाएंगे, मंच का प्रदेश स्तर का बैठक अनिवार्य रूप से वर्ष के अंतिम रविवार को किसी ऐतिहासिक स्थल पर आयोजित होगा ,मंच को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया गया ,मंच की मुंगेर प्रमण्डल की बैठक दिनांक 12 /09/2021 दिन रविवार को जमालपुर में मंजू सृजन आई टी आई कॉलेज परिसर में रखा गया है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित थे- अरविंद मेहता, सुरेश कुशवाहा ,जगन्नाथ सिंह, त्रिलोक सिंह ,विवेक सिंह, डॉ अयोध्या सिंह, अनिल वर्मा, उषा कुमारी ,विभा कुमारी, सीमा कुशवाहा ,उमेश कुशवाहा, सावित्री कुमारी, गायत्री देवी, मंजू कुमारी ,कमलेश कुमार, चंपा कुमारी, बिहारी सिंह, कमलेश सिंह ,प्रियंका कुमारी, लक्ष्मीना कुमारी, पुष्पा कुमारी, संध्या सिंह ,रमेश कुमार, आशीष कुमार, श्री भगवान सिंह, शंभू सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network