
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 26 सितम्बर 2023 : रोहतास जिला बधिर संघ के द्वारा 66 वां अंतरराष्ट्रीय बधिर सप्ताह समारोह एवं सांकेतिक भाषा दिवस दिनांक 25 सितंबर 2023 को सासाराम में मनाया गया। सांकेतिक भाषा हमे एकजुट करती है। सांकेतिक भाषाओं के इस अंतरराष्ट्रीय दिवस पर हम बधिर समुदाय के लोग सामूहिक प्रयासों से आयोजन करके जश्न मनाते हैं।


सरकारों और नागरिक समाज के जनप्रतिनिधियों को विभिन्न राष्ट्रीय चिह्नों को पहचानने एवं बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर की भाषाओं के तरह सांकेतिक भाषाओं के लिए समर्थन की घोषणा पर एवं बधिर लोगो के लिए आवश्यक मानवाधिकारों के लिए समर्थन एवं हस्ताक्षर के लिये बधिर संघ रोहतास का एक डेलीगेट माननीय श्री कुमार से मिला और विभिन्न पहलुओं पे चर्चा किया। श्री. जी प्रथम बार मूक बधिरों के कार्य से अवगत हुए और प्रसन्नता व्यक्त किये।
