आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 08 जनवरी 2023 : नोखा । प्रखण्ड व नगर परिषद नोखा में जातिगत जनगणना शनिवार से शुरू हो गया। वैसे प्रथम दिन प्रगणकों व पर्यवेक्षकों द्वारा अपने निर्धारित वार्ड का भ्रमण किया गया और एक भी घर छुटे नहीं इसपर विचार विमर्श किया गया। कुछ जगहों पर गृह गणना भी शुरू किया गया। वहीं नजरी नक्सा बनाने पर विचार विमर्श किया गया। 21 जनवरी तक गृह संख्या का गणना करना है।

प्रगणक व पर्यवेक्षक अपने निर्धारित वार्डो का भ्रमण किया। लोगों से जानकारी प्राप्त की। गृह गणना उत्तर पश्चिम से शुरु करना है और दक्षिण पूर्व में समाप्त करना है। नक्शा के दिशा का ख्याल रखना है। जैसे ऊपर उत्तर, नीचे दक्षिण, दांया पूर्व, बायां पश्चिम होता है। प्रत्येक घर का नजरी नक्शा बनाना है।गणक ब्लॉक में आवासीय या गैर आवासीय दोनों तरह के मकान का गणना करना है। घर में नंबर रेड मारकर से दीवाल पर लिखना है। कच्ची मकान जिसमें आदमी रहता है के लिए त्रिभुज और पक्की मकान में जिसमें आदमी रहता है, उसके लिए वर्ग बनाकर दिखाना है। यदि गणना करने के क्रम में मन्दिर, मस्जिद, सार्वजनिक पुस्तकालय भवन, तालाब, जलस्रोत , पानी टंकी मिलता है तो उसे नजरी नक्शा में अनिवार्य रूप से दिखाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network