आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 18 नवंबर 2023 : सासाराम : जिला प्रशासन, छठ पूजा में विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जिसके आलोक लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत को लेकर प्रशासन सख्त रहेगी। पर्व में विधि व्यवस्था बनाये और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की है। इसके साथ-साथ प्रशासन का जिले के खतरनाक घाटों पर पैनी नजर रहेगी।

खतरनाक घाटों पर व्रतियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मूड में मुस्तैद रहेगा। सासाराम शहर सहित डेहरी व बिक्रमगंज के खतरनाक घाटों पर गोताखोर तैनात रहेंगे. जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में छोटी-बड़ी करीब तीन सौ से अधिक छठ घाट है। इनमें से करीब 30 घाट, जो खतरनाक घाटों की श्रेणी में रखा गया है। जिसे देखते हुए इन घाटों पर नाव सहित एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगा। इसके लिए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी को संवेदनशील व खतरनाक घाटों पर तैनात किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network