![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2024/01/SCTE-1024x576.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 14 जनवरी 2024 : मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। राजेश्वरीबेन (65) साल की थी। उनका अहमदाबाद के एक अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद इलाज चल रहा था, और बाद में उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/05/St-Pauls-School-Banner-1024x1024.jpg)
बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि, अपनी बड़ी बहन की डैथ के बाद अमित शाह ने अपने सोमवार को होने वाले तमाम प्रोग्राम्स को रद्द कर दिया है. राजेश्वरीबेन शाह का पार्थिव शरीर आज सुबह यहां उनके घर पर लाया गया और उनका अंतिम संस्कार थलतेज श्मशान में किया जाएगा. अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह बीजेपी हामियों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार से अहमदाबाद में थे. उन्हें सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो प्रोग्राम में शामिल होना था.
पिछले हफ्ते, शाह ने दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी। उनके निधन के बाद, शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके अहमदाबाद में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने की संभावना है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। शाह कुछ दिनों के लिए मकर संक्रांति पर्व पर अहमदाबाद में थे जब उन्हें दुखद संदेश मिला।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)