37 हजार लोगों को दोबारा दिये जाएँगे नियुक्ति पत्र, भौतिकी, रसायन सहित कई विषयों के शिक्षक नहीं मिल पाए , 10 हजार लोगों ने ज्वाइन नहीं किया, खाली रह गए 60 हजार पद 

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 01 नवंबर 2023 : पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिक्षकों के 1 लाख 70 हजार पद रहते हुए राज्य सरकार बमुश्किल 30 हजार बिहारी युवाओं को नयी नियुक्ति देने जा रही है।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 9 से 12 कक्षा के लिए आवेदन ही अपेक्षा से 40 हजार कम आये। फिर मात्र 1.22 लाख अभ्यर्थियों के पास होने से 48 हजार पद खाली रह गए। 10 हजार उत्तीर्ण लोगों ने बिहार सरकार की नौकरी स्वीकार नहीं कर खाली रह जाने वाले पदों की संख्या 60 हजार के करीब पहुँचा दी। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने नौकरी स्वीकार की, उनमें मुश्किल से 30 हजार ही बिहारी युवा हैं। अन्य राज्यों के लगभग 40 हजार युवा बिहार में शिक्षक बनेंगे। 37,500 वो नियोजित शिक्षक हैं जो पहले से सरकारी सेवा में हैं उन्हें अब दोबारा नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।

सुशील मोदी ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति में जितनी गड़बड़ियाँ हुई हैं, उन सब पर पर्दा डालने के लिए गांधी मैदान में मेगा इवेंट आयोजित किया जा रहा है। यह बिहार के युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि प्लस-टू स्कूलों में गणित, भौतिकी और रसायन शास्त्र जैसे कई महत्वपूर्ण विषय पढाने वाले योग्य शिक्षक नहीं मिले। 

सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद 10 लाख सरकारी नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था, जबकि 14 महीने में वे सवा लाख लोगों को भी शिक्षक की नौकरी नहीं दे पाए। ऐसे तो 25 साल में भी 10 लाख नौकरी नहीं दे पाएँगे। उन्होंने कहा कि जदयू और नीतीश कुमार ने 17 साल में बिहार की शिक्षा को बर्बाद कर दिया। यह विभाग उन्हीं की पार्टी के पास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network