अखिलेश, केजरीवाल की राह पर नीतीश, इंडी गठबंधन में बिखराव तय, पांच राज्यों में फिर सत्ता में आयेगी भाजपा
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/06/St-Pauls-School-Medical-Enterance-NEET-Exam-Result-2023-1024x512.jpg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 25 अक्टूबर 2023 : पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर जदयू ने इंडी गठबंधन के बिखराव पर मोहर लगा दी। सुशील मोदी ने कहा कि पहले केजरीवाल और अखिलेश यादव की पार्टियाँ अपने-अपने प्रभाव वाली सीटें कांग्रेस को देने से इनकार कर गठबंधन को झटका दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता का अगुआ बनने का दावा करने वाले नीतीश कुमार ने केजरीवाल और अखिलेश यादव को मनाने के बजाय खुद उनकी राह थाम ली। मध्य प्रदेश में जदयू की जमानत जब्त होगी।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2022/12/Sidheshwar-Public-School-1024x512.jpeg)
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2021/01/120100240_760316657869645_4289112688021368421_n.jpg)
सुशील मोदी ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर सत्ता में आयेगी और इंडी गठबंधन के टूटने-बिखरने की प्रक्रिया तेज होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 18 साल से सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा की लोकप्रियता बनी हुई है।सुशील मोदी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस गहलोत और सचिन पायलट के गुटों में बँटी हुई है। लोग कुशासन, भष्टाचार और तुष्टीकरण की नीति से निजात पाने के लिए भाजपा की ओर देख रहे हैं।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)