
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 06 नवंबर 2023 : पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में प्रजनन दर कम करने को लेकर ऐसा पाठ पढ़ाने लगे, जिससे सदन में उपस्थित महिला विधायक भी झेंप गई।उन्होंने कहा कि लड़कियों को पढ़ाने के बाद जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। सदन में उन्होंने इसके बाद अपनी बात समझाने के दौरान अजीबो-गरीब बयान दिया। उन्होंने पति-पत्नी के शादी के बाद की स्थिति पर बयान किया। यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर सदन में एक अजीबोगरीब बयान दिया है, नीतीश कुमार बोले कि शादी होता है तो जो रात में करता है सब न,लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित होती है। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद पूरे सदन में एक अजीब सा माहौल हो गया जहां कुछ महिला सदस्य झेंप गई वहीं कुछ अन्य विधायक नीतीश के इस बयान पर हंस रहे थे।

भाजपा अब इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार निशाना साध रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने विधानसभा में जिस तरह का अमर्यादित बयान दिया है, उससे वो सभ्य समाज का प्रतिनिधित्व करने लायक नहीं रह गए हैं। उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

भाजपा की एमएलसी निवेदिता सिंह ने कहा कि विधानसभा के लिए आज काला दिन है। मुख्यमंत्री ने जो भी कहा उससे बिहार की सभी महिला शर्मसार हैं, इतने शर्मनाक शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री ने क्यों किया, यह समझ से परे है। वे किस तरह के विकास पुरुष हैं। आज उन्होंने अपनी पूरी मर्यादा को शर्मसार कर दिया।
