मदन मोहन झा के इस्तीफा की पेशकश के बाद नये अध्यक्ष की नियुक्ति का था इंतजार

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 05 दिसम्बर 2022 : पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने बिहार में नये कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। अखिलेश सिंह केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी अखिलेश सिंह के करीबी रिश्ते रहे हैं। 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा एक बार फिर कांग्रेस ने सवर्ण जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को देकर सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला था , उस समय से ही यह माना जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करेगी , लेकिन लंबे इंतजार के बाद 2022 के आखरी महीने में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। मदन मोहन झा की छुट्टियां किए जाने के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network