दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/03/St-Pauls-School-Admission-Banner-1024x516.jpeg)
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 22 मई 2023 : पटना। भारतीय पुलिस सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। संबंधित दोनों अधिकारी एडीजी रैंक के हैं।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_20230522-194657_WhatsApp.jpg)
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2022/12/Sidheshwar-Public-School-1024x512.jpeg)
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2021/01/120100240_760316657869645_4289112688021368421_n.jpg)
बिहार सरकार ने एटीएस के एडीजी एस. रविन्द्रण को स्थानांतरित कर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया है। वे बिहार राज्य खेल – कूद प्राधिकरण के एडीजी के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वहीं बिहार विशेष सशस्त्र बल के अपर पुलिस महानिदेशक एम. आर. नायक को एटीएस का एडीजी बनाया गया है।
![](https://www.rohtasdarshan.com/wp-content/uploads/2023/02/Verma-1-627x1024.jpeg)