आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 10 नवंबर 2023 : सासाराम। यहाँ की शैक्षणिक संस्था संत पाॅल स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो समूह में कराया गया। प्रथम समूह में वर्ग एक से चौथी तक के विद्यार्थियों तथा द्वितीय समूह में वर्ग पांचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने मनमोहक रंग – बिरंगी आकृतियों को अपने नन्हे हाथों से उकेर कर सबका मन मोह लिया।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms?si=wFNs1lqGkwG7RV9Y

विद्यालय के चेयरमैन डाॅ एस पी वर्मा ने कहा कि प्राचीन काल में लोगों का विश्वास था कि ये कलात्मक चित्र शहर व गाँवों को धन-धान्य से परिपूर्ण रखने में समर्थ होते हैं और अपने जादुई प्रभाव से संपत्ति को सुरक्षित रखते हैं। इस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 452 छात्र – छात्राओं ने भाग लेकर रंग – बिरंगी रंगोली बनाकर प्रदर्शित किये। जिसमें वर्ग पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों को शुभ दीपावली पर, पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त दीपावली एवं चंद्रयान तथा आठवीं से बारहवीं वर्ग के विद्यार्थियों को विश्व शांति और G-20 सम्मेलन विषय पर रंगोली बनाने के लिए शीर्षक दिये गये थे। जिसमें अधिकतर छात्र- छात्राओं ने सुंदर और आकर्षक रंगोली बनाकर मुग्ध कर दिया।

दूसरी कक्षा की छात्राओं में अहाना सिंह, गार्गी, वैष्णवी, माधवी, आराध्या ने हैप्पी दिवाली पर मनमोहक रंगोली बनाया।वहीं सातवीं वर्ग की छात्राओं में श्रेयसी, न्यासा ने पाॅलूशन फ्री दिवाली पर रंगोली बनाया। जबकि G -20 शीर्षक पर बारहवीं काॅमर्स की मंजूषा,राधा,अदिति तिवारी,भूमि कुमारी, निधि कुमारी एवं दसवीं के छात्र – छात्राओं में मुस्कान, पायल, सृष्टि, अंजलि, अनिकेत, नव्या, संस्कृति, नंदिनी,दिव्यांका,सौम्या झा,शाम्भवी, मिताली ने आकर्षक रंगोली बनाया। अन्यान्य विषय द्रौपदी चीर हरण पर बारहवीं साइंस की छात्राओं में अभया त्रिपाठी,अर्पिता, प्रियंका एवं खुशबू ने असेम्बली ग्राउंड के गेट पर रंगोली बनाकर लोगों को खूब आकर्षित किया। अन्य विद्यार्थियों में निधि, अनिकेत, ॠत्विक वर्मा, वेदांत, आदित्य नारायणचार्या, अक्षत, अंश, प्रतिक, आयूष, आरूष, मैत्री, जिया, संस्कृति, अंजलि, पायल, रिया के बनाये गये रंगोली को भी खूब वाह-वाही मिली। उक्त अवसर पर विद्यालय की जूनियर संत पाॅल स्कूल की प्राचार्या वीणा वर्मा, प्रबंधक रोहित वर्मा एवं सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने नन्हे विद्यार्थियों के बनाये गये रंगोली की खूब सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network