
इस बार की परीक्षा में कुल 81.04 फीसदी स्टूडेंट सफल,टॉप 5 में 21 बच्चों ने बनाया स्थान
आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 31 मार्च 2023 : पटना : बिहार मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज जारी गया।16 लाख छात्रों में इस्लामिया हाई स्कूल, शेखपुरा का छात्र मोहमद रुम्मान अशरफ 489 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर हुआ है। लड़कियों ने बड़े पैमाने पर बाजी मारी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार बिहार बोर्ड की परीक्षा में टॉप किया है। इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के छात्र है। इन्हें 489 अंक प्राप्त हुआ है। 81.04 फीसदी स्टूडेंट इस बार सफल हुए हैं।

शेखपुरा जिले की रहने वाले मोहमद रुम्मान अशरफ स्टेट टॉपर बने है। जबकि दूसरे नंबर पर भोजपुर की नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा रहीं। वहीं नालंदा की संजू कुमारी, पश्चिम चंपारण की भावना कुमारी और लखीसराय के जयनंदन कुमार थर्ड टॉपर बने हैं। तीनों ने 484 अंक हासिल कर मैट्रिक की परीक्षा में पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है।
सिर्फ 37 दिन में 16 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है।

बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संयुक्त रूप से बिहार बोर्ड की वर्ष 2023 की 10 वीं का रिजल्ट आज यहां जारी किया है। इस बार की परीक्षा में कुल 81.04 फीसदी स्टूडेंट सफल हुए हैं। जिसमें प्रथम श्रेणी से पास हुए स्टूडेंटओं की संख्या 5 लाख 11 हजार 623 है। जबकि द्वितीय श्रेणी में 2 लाख 99 हजार 518 हैं। तृतीय श्रेणी से पास स्टूडेंट हो की संख्या 19 हजार 447 है। इस बार परीक्षा में कुल 13 लाख 05 हजार 203 स्टूडेंट पास हुए हैं।

बिहार बोर्ड के तरफ से दसवीं के बोर्ड परीक्षा में 10 टॉप करने वाले स्टूडेंट को एक लैपटॉप और एक लाख नगद राशि उपहार स्वरूप दिया जाएगा। टॉपर का फिजिकल वैरिफिकेशन भी हो चुका है। इससे पहले बिहार बोर्ड ने मंगलवार 21 मार्च को 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इस बार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी के बीच आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में कुल 16.37 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 8 लाख 35 हजार 213 लड़कियां और 8 लाख 31 हजार 201 लड़के शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड ने पिछले साल भी 31 मार्च को ही मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था।
