टाॅप 10 में शामिल कैंडिडेट्स रैंक वाइज 1 इशिता किशोर 2 गरिमा लोहिया 3 उमा हरति एन 4 स्मृति मिश्रा 5 मयूर हजारिका 6 गहना नव्या जेम्स 7 वसीम अहमद भट्ट 8 अनिरुद्ध यादव 9 कनिका गोयल10 राहुल श्रीवास्त

आर० डी० न्यूज़ नेटवर्क : 23 मई 2023 : देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक सेवा की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलावार को जारी कर दिया गया।यूपीएससी सिविल सर्विस 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है.यूपी की रहने वाली हैं यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, इसके बाद 2 साल तक अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी के रूप में काम किया. उन्होंने UPSC की तैयारी के दौरान अपने एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक एक्टिव प्लेयर रही हैं. वो अपने स्कूल के समय से ही एक अच्छी ऑलराउंडर कलाकार भी रही हैं.

बिहार के बक्सर की गरिमा लोहिया 2nd टॉपर बनी हो। गरिमा ने कहा- कोचिंग नहीं सेल्फ स्टडी की है।

गरिमा लोहिया ने अपनी अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से की है.गरिमा लोहिया ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बक्सर के वूडलॉक्स स्कूल से पूरी की थी. इसके बाद उन्होंने सनबीम स्कूल, भगवानपुर से 12वीं क्लास की पढ़ाई पूरी की. गरिमा लोहिया ने अपनी अपनी ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से की है.

यूपीएससी की इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिसमें 180 IAS, 38 IFS, 200 IPS चयनित हुए हैं. बता दें कि इस बार जनरल कैटेगरी से 345, ओबीसी से 263, एससी से 154 एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार चयनित हुए.
. टाॅप 6 पर लड़कियों ने स्थान हासिल किया है. वहीं गरिमा लोहिया ने दूसरी रैंक और उमा हरथी ने आल इंडिया तीसरी रैंक प्राप्त की हैं. UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा 5 जून, 2022 को आयोजित की गई थी और परीक्षा के परिणाम 22 जून को जारी किए गए थे. मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 दिसंबर को घोषित किए गए थे. इंटरव्यू 18 मई 2023 को संपन्न हुआ.यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवा समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए कुल 933 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं. 933 सफल अभ्यर्थियों में से 345 सामान्य वर्ग के हैं, 99 ईडब्ल्यूएस के, 263 ओबीसी के हैं, 154 एससी के हैं, 72 एसटी वर्ग के शामिल हैं. अभियर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

https://youtu.be/wbm9rlA22ms

     बता दें कि यूपीएससी के मेंस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसेर स्थान पर उमा हरति एन रही हैं। इस बार इस रिजल्ट में पहले से तीसरे पायदान पर लड़कियों का दबदबा रहा। वहीं चौथा स्थान मयूर हजारिका और पांचवां गहना नव्या जेम्स ने हासिल किया है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे।  गौरतलब है कि  अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 30 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस , आईपीएस समेत अन्य सर्विसेज के लिए 1011 पदों पर भर्ती निकाली थी।

    यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस) , भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस) , रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस) , इंडियन पोस्टल सर्विसेज , भारतीय डाक सेवा , इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक , मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाता है।

      यूपीएससी वह संवैधानिक निकाय है जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) , भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समेत अन्य विभिन्न सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इसकी स्थापना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 315 के तहत की गयी है। इसमें एक अध्यक्ष और दस अन्य सदस्य शामिल होते हैं , जिनकी नियुक्ति और पदच्युति राष्ट्रपति के जरिए  की जाती है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य छह साल की अवधि तक अथवा 65 साल की उम्र पूरी होने तक अपने पद के कर्तव्यों का पालन करते है। संविधान का अनुच्छेद 316 सदस्यों की नियुक्ति और उनके कार्यालय की अवधि से संबंधित है।

    विस्तृत जानकारी के लिए अंतिम परिणाम के आधार पर टॉप 29 की सूची संलग्न है :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !! Copyright Reserved © RD News Network